विश्व सामाजिक न्याय दिवस

  • 20 Feb 2026

20 फरवरी, 2026 को ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ (World Day of Social Justice) मनाया गया।

  • इसका उद्देश्य गरीबी, सामाजिक बहिष्करण, लैंगिक असमानता और बेरोज़गारी जैसी संरचनात्मक चुनौतियों के समाधान पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करना है।
  • इस दिवस को वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किया गया था, ताकि समता, मानवाधिकारों की सुरक्षा और सर्वजन हेतु सामाजिक संरक्षण के सिद्धांतों को सुदृढ़ किया जा सके।