द सेज हू रीइमैजिन्ड हिन्दूइज़्म

  • 20 Feb 2026

19 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शशि थरूर द्वारा लिखी गयी “द सेज हू रीइमैजिन्ड हिन्दूइज़्म: द लाइफ, लेसन्स एंड लेगेसी ऑफ श्री नारायण गुरु” नामक पुस्तक का विमोचन किया।

  • इसमें श्री नारायण गुरु के जीवन, उनके दार्शनिक विचारों और सामाजिक प्रभाव का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
  • उपराष्ट्रपति ने अपने वक्तव्य में रेखांकित किया कि श्री नारायण गुरु ऐसे समय में आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में उभरे, जब समाज गहरे जातिगत विभाजनों और सामाजिक भेदभाव से ग्रस्त था।
  • उनके उपदेशों ने समानता, आत्मसम्मान और नैतिक पुनर्जागरण का मार्ग प्रशस्त किया।