अटल बिहारी वाजपेयी: द एटरनल स्टेट्समैन

  • 23 Feb 2026

21 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में एक भव्य समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी: द एटरनल स्टेट्समैन’ नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

  • लेखन एवं संकलन: इस पुस्तक के लेखक विजय गोयल हैं। उन्होंने अटल जी के जीवन के विभिन्न आयामों को बहुत ही खूबसूरती से इस संग्रह में पिरोया है।
  • दुर्लभ स्मृतियों का खजाना: पुस्तक में अटल जी के जीवन से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरें, अभिलेखीय सामग्री (Archival Material) और उनके जीवन के अनछुए व्यक्तिगत किस्सों का अनूठा संकलन किया गया है।
  • शाश्वत नेतृत्व का उत्सव: विमोचन के अवसर पर उपराष्ट्रपति ने इस कृति को अटल जी के ‘अक्षय राजकौशल’ और उनके दूरदर्शी नेतृत्व का उत्सव बताया।