नमो भारत RRTS का उद्घाटन

  • 23 Feb 2026

22 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली नमो भारत क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली (RRTS) का उद्घाटन किया तथा 82 किलोमीटर लंबी दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित किया।

मुख्य बिंदु

  • एकीकृत परिवहन प्रणाली: इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ‘नमो भारत रैपिड रेल’ और ‘मेरठ मेट्रो’ दोनों ही एक ही प्लेटफॉर्म से संचालित होंगे। ये दोनों सेवाएँ साझा ट्रैक और एकीकृत स्टेशनों का उपयोग करेंगी, जो विश्व स्तर पर इंजीनियरिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
  • यात्रा के समय में भारी कमी: यह प्रणाली दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्रतिदिन आने-जाने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
  • बहु-मोडल एकीकरण (Multi-modal Integration): इस कॉरिडोर के प्रमुख स्टेशनों को इस प्रकार विकसित किया गया है जहाँ यात्री आसानी से भारतीय रेलवे, मेट्रो सेवाओं और बस कनेक्टिविटी (ISBT) के बीच आवाजाही कर सकेंगे।
  • महिला सशक्तीकरण: इस महत्वाकांक्षी परियोजना में बड़ी संख्या में ट्रेन ऑपरेटर और स्टेशन स्टाफ महिलाएं हैं, जो आधुनिक भारत की प्रगतिशील तस्वीर पेश करती हैं।
  • आर्थिक प्रभाव: यह पहल उत्तर प्रदेश को एक ‘विनिर्माण हब’ (Manufacturing Hub) के रूप में विकसित करने के प्रयासों को गति देगी, क्योंकि बेहतर कनेक्टिविटी से उद्योगों और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।