अनंतनाग में स्थापित किया जाएगा ‘एकीकृत एक्वा पार्क’

  • 16 Mar 2026

14 मार्च, 2026 को केंद्र सरकार ने जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में ₹100 करोड़ की लागत से एकीकृत एक्वा पार्क स्थापित करने की स्वीकृति दी।

  • इस परियोजना की घोषणा श्रीनगर में आयोजित शीतजल मत्स्यपालन पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान की गई।
  • यह सम्मेलन शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (SKICC) में आयोजित हुआ।
  • उद्देश्य
    • जम्मू एवं कश्मीर में जलीय कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ करना।
    • क्षेत्र में शीतजल मत्स्यपालन के विकास को बढ़ावा देना।
  • संभावित लाभ
    • मत्स्य उत्पादन में वृद्धि
    • रोजगार के नए अवसरों का सृजन
  • दिशा-निर्देश
    • इस अवसर पर शीतजल मत्स्य पालन के विकास हेतु मॉडल दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।
    • इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य सतत और वैज्ञानिक मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करना है।