कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन

  • 16 Mar 2026

14 मार्च, 2026 को नई दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन (GCWAS-2026) संपन्न हुआ।

  • सम्मेलन में विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, वैज्ञानिक और विकास विशेषज्ञ शामिल हुए।
  • इसमें लैंगिक-संवेदनशील कृषि नीतियों और नवाचारों पर जोर दिया गया।
  • ICAR की पहल: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने कृषि के लिए राष्ट्रीय जेंडर प्लेटफॉर्म विकसित करने की योजना की घोषणा की।
  • यह मंच 900 से अधिक संस्थानों को जोड़ेगा, जिनमें शामिल हैं:
    • ICAR संस्थान
    • कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs)
  • उद्देश्य: महिला किसानों के लिए अनुसंधान, विस्तार सेवाएँ, क्षमता निर्माण को मजबूत करना।
  • दिल्ली घोषणा: सम्मेलन में “दिल्ली घोषणा” (Delhi Declaration) को अपनाया गया।
  • इसके प्रमुख प्रस्ताव:
    • कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं के लिए वैश्विक गठबंधन की स्थापना करना।
    • महिलाओं के लिए भूमि, वित्त, प्रौद्योगिकी, बाज़ार जैसे क्षेत्रों में बेहतर पहुँच उपलब्ध करवाना।
    • लैंगिक-संवेदनशील बजटिंग और डेटा संग्रह को बढ़ावा देना।
    • कृषि कार्यक्रमों में नियमित जेंडर ऑडिट की सिफारिश।