कोलकाता में ₹18,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत

  • 16 Mar 2026

14 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में ₹18,700 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ किया।

  • इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस निम्न क्षेत्रों पर है:
    • सड़क अवसंरचना
    • रेलवे विकास
    • बंदरगाह अवसंरचना
  • इन पहलों का उद्देश्य पूर्वी भारत में संपर्कता को मजबूत करना है।
  • प्रमुख परियोजनाएँ:
    • प्रमुख घोषणाओं में खड़गपुर–मोरग्राम एक्सप्रेसवे परियोजना शामिल थी।
    • दुबराजपुर बाईपास परियोजना क्षेत्रीय सड़क संपर्कता को बेहतर बनाएगी।
  • पुल निर्माण: निम्न नदियों पर नए पुल बनाए जाएंगे:
    • कांगसाबती नदी (Kangsabati River)
    • शिलाबती नदी (Shilabati River)
  • रेलवे से संबंधित पहल
    • कलैकुंडा–कनिमाहुली रेलवे खंड पर स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली समर्पित की गई।
    • अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया, ये स्टेशन हैं: कामाख्यागुड़ी, अनारा, तमलुक, हल्दिया, बराभूम तथा सिउरी।
  • नई रेल सेवा: पुरुलिया, प. बंगाल और आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई।
  • बंदरगाह अवसंरचना:
    • कोलकाता और हल्दिया बंदरगाह में बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाएँ शुरू की गईं।
    • हल्दिया डॉक कॉम्प्लेक्स में यंत्रीकरण से कार्गो हैंडलिंग क्षमता बढ़ेगी।
  • अन्य परियोजना: कोलकाता डॉक सिस्टम में स्थित बैस्क्यूल ब्रिज के नवीनीकरण का कार्य भी शुरू किया गया।