सिलचर में ₹23,550 करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत

  • 16 Mar 2026

14 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में ₹23,550 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ किया।

  • इन पहलों का उद्देश्य बराक घाटी को पूर्वोत्तर भारत के लॉजिस्टिक्स हब में परिवर्तित करना है।
  • प्रमुख परियोजनाएँ: ₹24,000 करोड़ की शिलांग–सिलचर उच्च-गति गलियारा परियोजना की घोषणा की गई।
  • संभावित लाभ:
    • मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के साथ बेहतर संपर्कता।
    • एक्ट ईस्ट नीति के अंतर्गत दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजारों से व्यापारिक संपर्क सुदृढ़ होगा।
  • अन्य अवसंरचना पहल:
    • सिलचर शहर में एक नयी फ्लाईओवर परियोजना शुरू की गई।
    • असम के रेलवे नेटवर्क के 2,500 किमी से अधिक हिस्से में रेल विद्युतीकरण को रेखांकित किया गया।
  • शैक्षणिक संस्थानों को लाभ: बेहतर संपर्कता से निम्न संस्थानों को लाभ मिलेगा: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, सिलचर और असम विश्वविद्यालय।
  • कृषि क्षेत्र: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत असम के किसानों को ₹20,000 करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित की गई है।
  • नई पहल: पाथरकांडी में एक नया कृषि महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
  • यह संस्थान कृषि अनुसंधान और एग्री-स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा।
  • अन्य कार्यक्रम: वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का विस्तार कछार जिले में किया जाएगा।