भारत पहले ‘फीफा आसियान कप’ में लेगा हिस्सा

  • 08 May 2026

6 मई, 2026 को भारत ने 2026 के उत्तरार्ध में होने वाले पहले फीफा आसियान कप (FIFA ASEAN Cup) में भाग लेने के लिए फीफा के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

  • घोषणा: फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कुआलालंपुर में 47वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान इस नए टूर्नामेंट की घोषणा की थी।
  • महत्व: यह टूर्नामेंट भारत को सितंबर-अक्टूबर की 'फीफा विंडो' के दौरान उच्च गुणवत्ता वाले अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अवसर प्रदान करेगा।
  • पृष्ठभूमि: हाल ही में भारतीय टीम AFC एशियाई कप 2027 के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही थी।
  • आगामी कार्यक्रम: भारत इस महीने के अंत में कोच खालिद जमील के नेतृत्व में लंदन में होने वाले 'यूनिटी कप' में भी हिस्सा लेगा।
  • क्षेत्रीय संदर्भ: दक्षिण-पूर्व एशिया के चार देशों - थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया और सिंगापुर ने एएफसी एशियाई कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।