मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए ‘जननी’ पोर्टल का शुभारंभ

  • 08 May 2026

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एकीकृत मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘जननी’ [JANANI (Journey of Antenatal, Natal and Neonatal Integrated Care)] लॉन्च किया।

  • शुभारंभ का अवसर: इसे ‘नवाचार एवं समावेशिता: भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम प्रथाओं’ पर 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया।
  • अपग्रेडेड वर्जन: यह प्लेटफॉर्म मौजूदा 'प्रजनन और बाल स्वास्थ्य' (RCH) पोर्टल का एक उन्नत संस्करण है।
  • डिजिटल ट्रैकिंग: यह प्रसव पूर्व देखभाल (ANC), प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशु की देखभाल और परिवार नियोजन सेवाओं की डिजिटल रूप से निगरानी करता है।
  • पंजीकरण डेटा: प्लेटफॉर्म पर अब तक 1.34 करोड़ लाभार्थियों और 30 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है।
  • QR-सक्षम MCH कार्ड: रिकॉर्ड तक आसान पहुंच और पोर्टेबिलिटी के लिए क्यूआर-सक्षम डिजिटल 'मदर एंड चाइल्ड हेल्थ' (MCH) कार्ड पेश किए गए हैं।
  • अतिरिक्त सुविधाएं: 'जननी' प्रसव पूर्व जांच के लिए रिमाइंडर, टीकाकरण कार्यक्रम, पोषण संबंधी मार्गदर्शन और स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों की जानकारी भी प्रदान करता है।