2024 में अपराध दर में 6% की गिरावट: NCRB रिपोर्ट

  • 08 May 2026

6 मई, 2026 को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने ‘क्राइम इन इंडिया 2024’ रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में देश भर में 58.86 लाख संज्ञेय अपराध के मामले दर्ज किए गए, जो वर्ष 2023 की तुलना में 6% की गिरावट दर्शाते हैं।

मुख्य बिंदु

  • अपराध की दर: प्रति लाख जनसंख्या पर अपराध दर 448.3 से घटकर 418.9 हो गई है।
  • चार्जशीट दाखिल करने में शीर्ष राज्य:
    • केरल: 94.5% चार्जशीट दर।
    • पुडुचेरी: 91.0%।
    • पश्चिम बंगाल: 90.6%।
  • IPC/BNS अपराध डेटा:
    • 26.72 लाख गिरफ्तारियां, 43.11 लाख पर चार्जशीट और 10.71 लाख को सजा हुई।
  • प्रमुख अपराधों की स्थिति:
    • हत्या: 27,049 मामले (2.4% की गिरावट)। मुख्य कारण: विवाद और रंजिश।
    • अपहरण: 96,079 मामले (15.4% की गिरावट)। इसमें 76,000 से अधिक पीड़ित बच्चे थे।
  • महिलाओं के खिलाफ अपराध: कुल 4.41 लाख मामले दर्ज (1.5% की गिरावट)। पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता सबसे आम अपराध रहा।
  • चिंताजनक रुझान:
    • बच्चों के खिलाफ अपराध: वर्ष 2024 में 5.9% की वृद्धि दर्ज की गई। इनमें 40% अपहरण और 36.9% यौन अपराध थे।
    • वरिष्ठ नागरिक: अपराधों में 16.9% की वृद्धि (कुल 32,602 मामले)। चोरी सबसे आम रही।
    • साइबर अपराध: 1.01 लाख से अधिक मामले (17.9% की वृद्धि)। आर्थिक अपराधों में भी 4.6% की बढ़ोतरी हुई।
  • SC/ST के खिलाफ अपराध: अनुसूचित जाति (SC) के खिलाफ अपराधों में 3.6% और अनुसूचित जनजाति (ST) के खिलाफ 23.1% की बड़ी गिरावट आई।
  • जाली मुद्रा (Fake Currency):8.21 लाख जाली नोट जब्त किए गए, जिनका कुल अंकित मूल्य ₹54.61 करोड़ है।