सीमा-पार आतंकवाद रुकने तक सिंधु जल संधि स्थगित रहेगी: भारत

  • 08 May 2026

7 मई, 2026 को भारत ने दोहराया कि जब तक पाकिस्तान सीमा-पार आतंकवाद को स्थायी रूप से बंद नहीं करता, तब तक सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) स्थगित रहेगी।

मुख्य बिंदु

  • भारत का रुख: पाकिस्तान प्रायोजित सीमा-पार आतंकवाद के कारण संधि को निलंबित रखा गया है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ "विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय" कार्रवाई की मांग की है।
  • सरकारी पक्ष: भारत ने आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' (बिल्कुल बर्दाश्त न करने) के दृष्टिकोण की पुष्टि की। आतंकी अपराधियों की जवाबदेही तय करने पर विशेष ज़ोर दिया गया।

सिंधु जल संधि

  • यह भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षरित एक संधि है जो सिंधु नदी प्रणाली के उपयोग और वितरण को विनियमित करती है।
  • सिंधु जल संधि पर 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हस्ताक्षर किए गए थे।
  • विश्व बैंक ने इस समझौते में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।