मिजोरम अदरक मिशन का शुभारंभ

  • 14 May 2026

13 मई, 2026 को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा के साथ 189.79 करोड़ रुपये के ‘मिजोरम अदरक मिशन’ (Mizoram Ginger Mission) का शुभारंभ किया।

  • मुख्य उद्देश्य: इस मिशन का उद्देश्य मिजोरम की GI-प्रमाणित फार्मा-ग्रेड अदरक को वैल्यू एडिशन, प्रसंस्करण एवं निर्यात-आधारित बाजार एकीकरण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रीमियम उत्पाद के रूप में स्थापित करना है।
  • बहु-संस्थागत सहयोग: इस पहल को कृषि मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय सहित अनेक मंत्रालयों एवं संस्थाओं का समर्थन प्राप्त है। साथ ही NABARD, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) तथा कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) भी इसमें सहभागी हैं।
  • उच्च गुणवत्ता वाली मिजो अदरक: मिजो अदरक में 6–8% ओलियोरेजिन (Oleoresin) पाया जाता है, जो वैश्विक औसत लगभग 3% से काफी अधिक है।
  • किसानों को सीमित लाभ: प्रीमियम गुणवत्ता के बावजूद किसानों को वर्तमान में केवल ₹8–15 प्रति किलोग्राम मूल्य प्राप्त होता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मूल्य श्रृंखला में इसका मूल्य ₹500 प्रति किलोग्राम से अधिक है।
  • किसानों का एकीकृत नेटवर्क: मिशन का लक्ष्य लगभग 20,000 कृषक परिवारों को गुणवत्ता आश्वासन, ट्रेसेबिलिटी तथा किसान-आधारित मूल्य संवर्धन पर केंद्रित एकीकृत प्रणाली से जोड़ना है।