अहमदाबाद–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी

  • 14 May 2026

13 मई, 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने अहमदाबाद (सरखेज)–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल लाइन रेलवे परियोजना को स्वीकृति प्रदान की।

मुख्य बिंदु

  • परियोजना लागत एवं लंबाई: परियोजना की अनुमानित लागत ₹20,667 करोड़ है। रेल कॉरिडोर की कुल लंबाई 134 किमी होगी।
  • विशेष महत्त्व: यह भारतीय रेल की पहली सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना होगी। यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के अंतर्गत विकसित स्वदेशी प्रौद्योगिकी पर आधारित है।
  • समय-सीमा: परियोजना को 2030–31 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • कनेक्टिविटी: यह परियोजना अहमदाबाद को निम्न प्रमुख केंद्रों से जोड़ेगी-
    • धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (Dholera SIR)।
    • निर्माणाधीन धोलेरा हवाई अड्डा।
    • लोथल राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर।
  • मुख्य उद्देश्य: अहमदाबाद और धोलेरा के बीच यात्रा समय को कम करना।
    • क्षेत्रीय एवं दैनिक यात्री संपर्क को बेहतर बनाना।
    • एक ही दिन में आवागमन को संभव बनाना।
  • रणनीतिक ढांचा: परियोजना की योजना पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत तैयार की गई है। इसका उद्देश्य मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी एवं लॉजिस्टिक दक्षता को सुदृढ़ करना है।
  • क्षेत्रीय प्रभाव: इस परियोजना से लगभग 284 गांवों को लाभ मिलने की संभावना है। करीब 5 लाख आबादी इसके दायरे में आएगी।
  • आर्थिक लाभ: परियोजना से क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलने की अपेक्षा है। रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
  • पर्यावरणीय लाभ: इससे लगभग 0.48 करोड़ लीटर तेल आयात में कमी आने का अनुमान है। कार्बन उत्सर्जन में लगभग 2 करोड़ किलोग्राम की कमी हो सकती है। यह प्रभाव लगभग 10 लाख पेड़ लगाने के बराबर माना गया है।