आंध्र प्रदेश में भारतनेट विस्तार हेतु केंद्र-राज्य समझौता
- 14 May 2026
13 मई, 2026 को दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत ‘डिजिटल भारत निधि’ ने ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी और डिजिटल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य-नेतृत्व वाले मॉडल के तहत संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (ABP) के कार्यान्वयन के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- मुख्य उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य राज्यभर में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार करना तथा ग्रामीण दूरसंचार अवसंरचना को मजबूत बनाना है।
- ग्राम पंचायतों का कवरेज: कार्यक्रम के अंतर्गत आंध्र प्रदेश की 13,426 ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा।
- नेटवर्क उन्नयन: इसके तहत फेज-I की 1,692 ग्राम पंचायतों को नेटवर्क की लोचशीलता (Resilience) बढ़ाने हेतु लीनियर टोपोलॉजी से रिंग टोपोलॉजी में अपग्रेड किया जाएगा।
- अन्य ग्राम पंचायतों का समावेश: परियोजना में फेज-II की 11,254 ग्राम पंचायतों तथा नवगठित 480 ग्राम पंचायतों को भी शामिल किया गया है।
- ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी: अतिरिक्त रूप से 3,942 गांवों को मांग-आधारित ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी, ताकि अंतिम छोर (Last-mile) तक डिजिटल पहुंच को मजबूत किया जा सके।
- फाइबर कनेक्शन में वृद्धि: इस कार्यक्रम से 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरेलू फाइबर कनेक्शनों को सुविधा मिलने की संभावना है।
- डिजिटल सेवाओं तक पहुंच: विस्तारित नेटवर्क से ई-गवर्नेंस, टेलीमेडिसिन, ऑनलाइन शिक्षा तथा डिजिटल भुगतान जैसी सेवाओं की पहुंच बेहतर होने की अपेक्षा है।
- भारतनेट कार्यक्रम: ‘संशोधित भारतनेट कार्यक्रम’ को अगस्त 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी, जिसका उद्देश्य सभी ग्राम पंचायतों एवं मांग-आधारित गांवों को भविष्य-उन्मुख ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी प्रदान करना है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


