ब्राउन फैट सक्रिय करने वाले आणविक तंत्र की खोज

  • 14 May 2026

मई 2026 में वैज्ञानिकों ने एक छिपी हुई आणविक प्रणाली की खोज की, जो कैलोरी जलाने वाले ब्राउन फैट (Brown Fat) को सक्रिय करती है। इस खोज को चयापचय विकारों (Metabolic Disorders) एवं अस्थि संबंधी रोगों के भविष्य के उपचार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

मुख्य बिंदु

  • नई आणविक खोज: शोधकर्ताओं द्वारा खोजी गई यह आणविक प्रणाली ब्राउन फैट में ऊष्मा उत्पन्न करने वाली वैकल्पिक प्रणाली को सक्रिय करता है।
  • नेचर जर्नल में प्रकाशित: यह अध्ययन प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका ‘नेचर’ (Nature) में प्रकाशित हुआ।
  • ब्राउन फैट की भूमिका: ब्राउन फैट कैलोरी जलाकर ऊष्मा उत्पन्न करता है तथा शरीर के मेटाबॉलिज्म एवं तापमान नियंत्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • ग्लिसरॉल की भूमिका: वैज्ञानिकों ने पाया कि ठंड के संपर्क में आने पर वसा के टूटने से निकलने वाला ग्लिसरॉल (Glycerol) इस प्रक्रिया को सक्रिय करता है।
  • TNAP एंजाइम सक्रियण: ग्लिसरॉल, ऊतक-अविशिष्ट क्षारीय फॉस्फेटेस (TNAP) एंजाइम में मौजूद विशेष “ग्लिसरॉल पॉकेट” से जुड़कर ऊष्मा-उत्पादन तंत्र को सक्रिय करता है।
  • वैकल्पिक ऊष्मा तंत्र: इस खोज से ‘फ्यूटाइल क्रिएटिन साइकिल’ (Futile Creatine Cycle) नामक वैकल्पिक ऊर्जा-व्यय प्रणाली के सक्रिय होने की प्रक्रिया स्पष्ट हुई है।
  • शोध का नेतृत्व: इस अध्ययन का नेतृत्व मैकगिल विश्वविद्यालय के रोज़ालिंड और मॉरिस गुडमैन कैंसर इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता लॉरेंस कज़ाक ने किया।
  • अस्थि स्वास्थ्य से संबंध: TNAP अस्थियों के निर्माण एवं खनिजीकरण (Mineralisation) के लिए भी आवश्यक है, जिससे यह शोध मेटाबॉलिज्म एवं अस्थि स्वास्थ्य के बीच संबंध को दर्शाता है।
  • हाइपोफॉस्फेटेसिया से संबंध: TNAP की कम सक्रियता से ‘हाइपोफॉस्फेटेसिया’ (Hypophosphatasia) नामक दुर्लभ आनुवंशिक विकार हो सकता है, जिसमें हड्डियां कमजोर या मुलायम हो जाती हैं।
  • संभावित चिकित्सीय उपयोग: शोधकर्ताओं का मानना है कि TNAP गतिविधि को बढ़ाकर मेटाबॉलिक रोगों के उपचार एवं अस्थियों के खनिजीकरण में सुधार किया जा सकता है।
  • भविष्य की उपचार संभावनाएं: यह खोज TNAP के ग्लिसरॉल पॉकेट को लक्षित करने वाले प्राकृतिक अथवा कृत्रिम यौगिकों पर आधारित नई उपचार पद्धतियों के विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।