भारत–उज़्बेकिस्तान विदेश कार्यालय स्तरीय वार्ता

  • 14 May 2026

13 मई, 2026 को भारत और उज़्बेकिस्तान के मध्य नई दिल्ली में विदेश कार्यालय स्तरीय परामर्श (Foreign Office Consultations) के 17वें दौर की बैठक आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करना था।

मुख्य बिंदु

  • प्रमुख चर्चा क्षेत्र: वार्ता के दौरान व्यापार, निवेश, पर्यटन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा, संस्कृति तथा वाणिज्य दूतावास संबंधी सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
  • क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दे: दोनों पक्षों ने पारस्परिक हितों से जुड़े क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
  • रणनीतिक साझेदारी: भारत और उज़्बेकिस्तान वर्ष 2011 से रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) साझा कर रहे हैं।
  • ऐतिहासिक संबंध: सोवियत संघ के विघटन के बाद उज़्बेकिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले प्रारंभिक देशों में भारत भी शामिल था।
  • राजनयिक संबंधों की स्थापना: दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों की स्थापना वर्ष 1992 में ताशकंद में हुई थी।
  • मध्य एशिया के साथ संपर्क सुदृढ़ीकरण: यह परामर्श भारत की मध्य एशियाई देशों के साथ क्षेत्रीय संपर्क एवं रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की व्यापक नीति को दर्शाता है।