आयुष मंत्रालय ने भाषिणी के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

  • 15 May 2026

14 मई, 2026 को आयुष मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन कार्यरत ‘डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन’ (DIBD) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • इसका उद्देश्य उन्नत AI-संचालित भाषा प्रौद्योगिकी के माध्यम से आयुष ज्ञान प्रणालियों के बहुभाषीय प्रतिलेखन (Transcription) एवं अनुवाद को अधिक तीव्र और सुलभ बनाना है।
  • यह सहयोग “भाषिणी राज्यम - एक भाषिणी सहयोगी कार्यक्रम” पहल के अंतर्गत क्रियान्वित किया जा रहा है।
  • इस पहल के तहत भाषिणी प्लेटफॉर्म को आयुष ग्रिड (Ayush Grid) के पोर्टलों, ऐप्स तथा AI-सक्षम सेवाओं के साथ भारतीय संविधान की सभी 22 अनुसूचित भाषाओं में एकीकृत किया जाएगा।
  • यह सहयोग आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सोवा-रिग्पा तथा होम्योपैथी जैसी पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों के तीव्र प्रतिलेखन एवं अनुवाद में सहायक होगा।
  • इस पहल का उद्देश्य बहुभाषीय AI-आधारित डॉक्टर-रोगी संवाद प्रणाली तथा नागरिक-केंद्रित डिजिटल सेवाओं के माध्यम से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना भी है।
  • यह साझेदारी मानकीकृत स्वास्थ्य शब्दावली तथा भविष्य के AI मॉडल विकसित करने के लिए नमस्ते पोर्टल (NAMASTE Portal) के साथ एकीकरण की संभावनाओं का भी अन्वेषण करेगी।