प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया

  • 15 May 2026

13 मई, 2026 को केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया।

  • यह उनके कार्यकाल का दूसरा विस्तार है।
  • मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति (ACC) ने चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर 24 मई, 2026 के बाद उनके कार्यकाल विस्तार को स्वीकृति प्रदान की।
  • प्रवीण सूद ने 25 मई, 2023 को CBI निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। उन्हें प्रारंभ में दो वर्ष का कार्यकाल दिया गया था तथा इससे पूर्व भी एक वर्ष का विस्तार प्राप्त हो चुका है।
  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के अधीन कार्य करता है तथा देशभर में प्रमुख भ्रष्टाचार, आर्थिक अपराध एवं विशेष अपराधों की जांच करता है।