भारतीय थल सेना व नौसेना के मध्य अंतर-सेवा सहयोग हेतु समझौता

  • 15 May 2026

14 मई, 2026 को भारतीय थल सेना और भारतीय नौसेना ने अंतर-सेवा सहयोग एवं संयुक्तता (Jointness) को सुदृढ़ करने हेतु संबद्धता ज्ञापन (Memorandum of Association-MoA) पर हस्ताक्षर किए।

  • इस समझौते पर भारतीय थल सेना के एडजुटेंट जनरल वी.पी.एस. कौशिक तथा भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ पर्सोनल गुरचरण सिंह ने हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य अंतर-सेवा सहयोग को संस्थागत स्वरूप प्रदान करना तथा दोनों सशस्त्र सेनाओं के बीच परिचालनात्मक समन्वय (Operational Cohesion) को मजबूत करना है।
  • यह समझौता भारतीय थल सेना एवं नौसेना की विभिन्न संरचनाओं, रेजीमेंटों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों तथा युद्धपोतों के बीच पेशेवर सौहार्द (Professional Camaraderie) को प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है।
  • सहयोग का यह ढांचा भविष्य में अंतर-सेवा संबद्धताओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा दोनों सेनाओं के बीच संबद्धता संबंधी गतिविधियों के लिए व्यापक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराएगा।