टैलेंट हंट पहल ‘हौसलों की उड़ान’

  • 21 May 2026

20 मई, 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी के युवाओं में छिपी प्रतिभाओं की पहचान एवं संवर्धन हेतु टैलेंट हंट योजना ‘हौसलों की उड़ान 2026-27’ का शुभारंभ किया।

  • इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं की पहचान करना, उनकी क्षमताओं को निखारना तथा रचनात्मकता एवं परिश्रम के माध्यम से उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाना है।
  • यह पहल दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी तथा इसमें 25,000 से अधिक युवाओं की भागीदारी होने की संभावना है।
  • कार्यक्रम के अंतर्गत गायन, नृत्य, रंगमंच, ललित कला, डिजिटल कला, वाद्य संगीत एवं संगीत से संबंधित अन्य विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
  • चयनित प्रतिभागियों को सरकारी पहल के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं विकास संबंधी अवसर प्रदान किए जाएंगे।