‘भारत टेक्स 2026’ मोबाइल ऐप

  • 21 May 2026

20 मई, 2026 को केंद्र सरकार ने ‘भारत टेक्स 2026’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य भारत टेक्स 2026 में AI-आधारित नेटवर्किंग, व्यावसायिक सहभागिता एवं बिजनेस मैचमेकिंग को सुदृढ़ बनाना है।

  • यह ऐप खरीदारों, प्रदर्शकों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, सोर्सिंग कंसल्टेंट्स, वक्ताओं एवं आगंतुकों के लिए विकसित किया गया है।
  • इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता एक ही मंच पर कार्यक्रम संबंधी जानकारी प्राप्त करने, प्रदर्शकों की खोज करने, बैठकों का समय निर्धारित करने, आयोजन स्थलों का नेविगेशन करने, व्यावसायिक संपर्क संकलित करने तथा रियल-टाइम अपडेट प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
  • इस प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषता इसका AI-संचालित स्मार्ट असिस्टेंट है, जो कार्यक्रम से संबंधित प्रश्नों, जैसे समय-सारिणी, आयोजन स्थल एवं दिशा-निर्देश के लिए 24×7 संवादात्मक सहायता प्रदान करता है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत टेक्स 2026 का आयोजन 14 से 17 जुलाई, 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होगा।