प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को FAO का ‘एग्रीकोला मेडल’

  • 21 May 2026

20 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम स्थित संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) मुख्यालय में FAO के सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ (Agricola Medal) से सम्मानित किया गया।

  • यह सम्मान FAO के महानिदेशक क्यू डोंग्यू द्वारा खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि एवं ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के सम्मानस्वरूप प्रदान किया गया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने यह सम्मान भारतीय किसानों एवं देश के कृषि वैज्ञानिक समुदाय को समर्पित किया, जिन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं पोषण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता-आधारित परामर्श प्रणाली, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग एवं सेंसर-आधारित प्रौद्योगिकियों के उपयोग को भी रेखांकित किया।