‘आयुष अनुदान पोर्टल’ का शुभारंभ

  • 21 May 2026

19 मई, 2026 को आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में ‘आयुष ग्रिड’ पहल के अंतर्गत ‘आयुष अनुदान पोर्टल’ (Ayush Anudan Portal) का शुभारंभ किया।

  • इस पोर्टल का विकास आयुष मंत्रालय द्वारा विभिन्न केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता प्रस्तावों के प्रस्तुतीकरण, प्रसंस्करण, अनुमोदन एवं निगरानी को सुव्यवस्थित बनाने हेतु किया गया है।
  • यह मंच पूर्णतः डिजिटल एवं कागजरहित प्रणाली के माध्यम से सरकार की ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ एवं ‘ईज ऑफ लिविंग’ की परिकल्पना को समर्थन प्रदान करता है।
  • आवेदक संस्थाओं के त्वरित एवं स्वचालित सत्यापन हेतु इस पोर्टल को NGO दर्पण पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।
  • ‘आयुष अनुदान पोर्टल’ आयुष मंत्रालय की विभिन्न केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं के लिए योजना-वार आवेदन प्रबंधन सुविधा उपलब्ध कराता है।