NGOPV ‘संघमित्रा’ का जलावतरण किया

  • 21 May 2026

20 मई, 2026 को भारतीय नौसेना ने स्वदेशी समुद्री रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में ‘संघमित्रा’ नामक नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल (NGOPV) का जलावतरण किया।

मुख्य बिंदु

  • NGOPV कार्यक्रम: भारत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड एवं GRSE में समानांतर रूप से 11 नेक्स्ट जनरेशन ऑफशोर पेट्रोल वेसल का निर्माण कर रहा है।
  • संचालन क्षमता: स्वदेशी रूप से डिज़ाइन एवं निर्मित ये पोत नौसेना की बहु-आयामी परिचालन क्षमताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विकसित किए जा रहे हैं।
  • परिचालन भूमिकाएं: ये पोत समुद्री निगरानी, तटीय रक्षा, खोज एवं बचाव अभियान, समुद्री डकैती-रोधी अभियानों तथा मानवीय सहायता मिशनों में सहयोग प्रदान करेंगे।
  • स्वदेशी विकास: इन जहाजों का डिज़ाइन एवं निर्माण रक्षा विनिर्माण में भारत की आत्मनिर्भरता पहल के अंतर्गत किया गया है।
  • सांस्कृतिक महत्व: इस पोत का नाम सम्राट अशोक की पुत्री ‘संघमित्रा’ के नाम पर रखा गया है।
  • शिप क्रेस्ट: पोत के प्रतीक-चिह्न में सप्तऋषि तारामंडल (Ursa Major Constellation) एवं प्रकाशस्तंभ का प्रतीक दर्शाया गया है।