बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’

  • 21 May 2026

20 मई, 2026 को मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में 12 मित्र देशों की भागीदारी के साथ बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘प्रगति 2026’ (PRAGATI 2026) का शुभारंभ हुआ।

  • इस अभ्यास में भाग लेने वाले देशों में भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका एवं वियतनाम शामिल हैं।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य सहभागी सेनाओं को पेशेवर आदान-प्रदान एवं सैन्य-से-सैन्य सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।
  • दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभ्यास अर्ध-पर्वतीय एवं जंगल क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित है।
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त योजना अभ्यास, सामरिक ड्रिल एवं समन्वित सैन्य अभियानों को शामिल किया गया है, ताकि सैनिकों की अनुकूलन क्षमता, सहनशक्ति एवं सामरिक दक्षता को बढ़ाया जा सके।