भारत-इटली संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा

  • 21 May 2026

20 मई, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोम यात्रा के दौरान भारत एवं इटली ने द्विपक्षीय संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ (Special Strategic Partnership) के स्तर तक उन्नत किया। इस कदम का उद्देश्य व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और वैश्विक शासन जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।

मुख्य बिंदु

  • विशेष रणनीतिक साझेदारी: दोनों देशों ने वार्षिक प्रधानमंत्री-स्तरीय बैठकों को संस्थागत स्वरूप देने एवं रणनीतिक सहयोग को सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की।
  • व्यापार लक्ष्य: भारत एवं इटली ने वर्ष 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।
  • प्रमुख क्षेत्र: सहयोग का विस्तार सेमीकंडक्टर्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वच्छ प्रौद्योगिकियों, औषधि उद्योग, अवसंरचना, वस्त्र उद्योग एवं क्रिटिकल मिनरल्स जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।
  • IMEC समर्थन: दोनों पक्षों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) को एक प्रमुख संपर्क एवं व्यापार परियोजना के रूप में समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
  • इनोवेशन हब: स्टार्टअप, अनुसंधान एवं प्रौद्योगिकी सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु दोनों देशों ने “इन्नोविट इंडिया” (INNOVIT India) पहल का शुभारंभ किया।
  • रक्षा सहयोग: भारत एवं इटली ने नौसैनिक प्रणालियों, हेलीकॉप्टर्स, समुद्री आयुध एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली को शामिल करते हुए ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप’ को अपनाया।
  • आतंकवाद-रोधी सहयोग: दोनों देशों ने आतंकवाद की निंदा करते हुए FATF एवं संयुक्त राष्ट्र तंत्र के अंतर्गत सहयोग को पुनः दोहराया।