हाई-एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रॉन परियोजना (HEMCP) को मंजूरी

  • 17 Jun 2026

16 जून, 2026 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने नागपुर में हाई-एनर्जी मेडिकल साइक्लोट्रॉन परियोजना (High-Energy Medical Cyclotron Project-HEMCP) की स्थापना को ₹300 करोड़ की अनुमानित लागत के साथ मंजूरी प्रदान की।

  • इस परियोजना का उद्देश्य नागपुर को कैंसर के निदान एवं उपचार के लिए रेडियोफार्मास्युटिकल नवाचार केंद्र (Radiopharmaceutical Innovation Hub) के रूप में विकसित करना है।
  • इसके माध्यम से PET-CT स्कैन तथा न्यूक्लियर मेडिसिन सेवाओं में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण रेडियोआइसोटोप्स का स्थानीय उत्पादन एवं उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
  • यह पहल रेडियोफार्मास्युटिकल आपूर्ति के लिए मुंबई एवं हैदराबाद जैसे प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भरता को कम करने में सहायक होगी।
  • परियोजना को चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं उद्योग विभाग के बीच 50:50 लागत-साझेदारी मॉडल के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा।