RBI रीलाथॉन 2026

  • 17 Jun 2026

15 जून, 2026 को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI), तिरुवनंतपुरम ने RBI रीलाथॉन 2026 का शुभारंभ किया। यह एक जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी के विरुद्ध लड़ाई में महाविद्यालयी छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

  • इस पहल का उद्देश्य छात्रों को साइबर-सक्षम वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित डिजिटल वित्तीय व्यवहारों को बढ़ावा देना है।
  • छात्रों को नवाचारी जागरूकता सामग्री तैयार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • विद्यार्थियों को साइबर सेफ्टी एंबेसडर के रूप में कार्य करने और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।