विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस 2026

  • 17 Jun 2026

17 जून, 2026 को विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा रोकथाम दिवस (World Day to Combat Desertification and Drought) मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण तथा सूखे से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

  • यह दिवस रेखांकित करता है कि मरुस्थलीकरण की समस्या का प्रभावी समाधान सतत भूमि प्रबंधन, नीतिगत हस्तक्षेपों तथा सामूहिक प्रयासों के माध्यम से किया जा सकता है।
  • यह क्षरित भूमि के पुनर्स्थापन तथा सूखे के प्रति लोचशीलता विकसित करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी और सहयोग के महत्व पर बल देता है।
  • वर्ष 2026 की थीम है: “रेंजलैंड्स: रिकग्नाइज़. रिस्पेक्ट. रिस्टोर”