IORA की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (CSO) की 28वीं बैठक

  • 17 Jun 2026

15-16 जून, 2026 को भारत ने हिन्द महासागर रिम संघ (IORA) की वर्तमान अध्यक्षता के अंतर्गत नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की समिति (Committee of Senior Officials-CSO) की 28वीं बैठक की मेजबानी की।

  • सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी IORA कार्ययोजना (2028-2032) पर चर्चा को आगे बढ़ाया।
  • विचार-विमर्श का मुख्य केंद्र एक शांतिपूर्ण, स्थिर एवं समृद्ध हिन्द महासागर क्षेत्र (IOR) को बढ़ावा देना रहा।
  • बैठक में समुद्री सुरक्षा, संपर्कता, व्यापार, सतत विकास तथा क्षेत्रीय समृद्धि जैसे क्षेत्रों में सहयोग के महत्व की पुनः पुष्टि की गई।
  • हिन्द महासागर रिम संघ (IORA) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1997 में हिन्द महासागर से घिरे देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई थी।