भारत और जापान ने पेरिस समझौते के तहत JCM को अपनाया

  • 17 Jun 2026

16 जून, 2026 को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने घोषणा की कि भारत और जापान ने पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के अंतर्गत जॉइंट क्रेडिटिंग मैकेनिज्म (JCM) के कार्यान्वयन नियमों को औपचारिक रूप से अंगीकृत किया है।

मुख्य बिंदु

  • 8 जून, 2026 को औपचारिक रूप से अपनाए गए ये नियम जलवायु कार्रवाई, कार्बन बाजारों तथा सतत विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए एक संरचित कार्यान्वयन ढांचा प्रदान करते हैं।
  • JCM का उद्देश्य ऐसे परियोजनाओं को बढ़ावा देना है, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करें अथवा हटाएं तथा दोनों देशों के जलवायु लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान दें।
  • यह तंत्र पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6.2 के अंतर्गत संचालित होता है, जो कार्बन क्रेडिट के हस्तांतरण के माध्यम से देशों के बीच स्वैच्छिक सहयोग की अनुमति देता है।
  • यह ढांचा वर्ष 2025 में भारत और जापान के बीच जलवायु शमन गतिविधियों में सहयोग हेतु हस्ताक्षरित सहयोग ज्ञापन (Memorandum of Cooperation) पर आधारित है।