NSE ने लॉन्च किए 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स

  • 18 Jun 2026

16 जून, 2026 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की इंडेक्स सेवाओं की सहायक कंपनी ‘एनएसई इंडिसेज़ लिमिटेड’ (NSE Indices Limited) ने 11 नए सेक्टोरल इंडेक्स लॉन्च किए।

  • इन 11 नए इंडेक्स में निफ्टी पावर, निफ्टी कैपिटल गुड्स, निफ्टी टेलीकम्युनिकेशंस, निफ्टी कंस्ट्रक्शन, निफ्टी कंज्यूमर सर्विसेज, निफ्टी कमर्शियल एंड ट्रांसपोर्ट सर्विसेज, निफ्टी रिटेल, निफ्टी हॉस्पिटल्स, निफ्टी एनबीएफसी (NBFC), निफ्टी हाउसिंग फाइनेंस और निफ्टी इंश्योरेंस शामिल हैं।
  • इन नए सूचकांकों की शुरुआत के साथ ही, एनएसई इंडिसेज़ द्वारा पेश किए जाने वाले सेक्टोरल इंडेक्स की कुल संख्या अब बढ़कर 34 हो गई है।
  • ये नए बेंचमार्क भारतीय अर्थव्यवस्था के स्थापित और उभरते दोनों ही क्षेत्रों का अधिक व्यापक और सूक्ष्म स्तर पर विश्लेषण व कवरेज प्रदान करेंगे।