रूपकंवर ज्योतिप्रसाद अग्रवाल की जयंती

  • 18 Jun 2026

17 जून, 2026 को असमिया संस्कृति में अपने अतुलनीय योगदान के लिए लोकप्रिय रूप से ‘रूपकोंवर’ या ‘रूपकंवर’ (सौंदर्य के राजकुमार) के नाम से प्रसिद्ध ज्योतिप्रसाद अग्रवाल को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • 17 जून, 1903 को डिब्रूगढ़ के तामुलबाड़ी टी एस्टेटमें जन्मे अग्रवाल एक बहुआयामी व्यक्तित्व थे; वे एक कवि, नाटककार, गीतकार, संगीतकार, फिल्म निर्माता और स्वतंत्रता सेनानी थे।
  • उन्हें 20वीं शताब्दी की शुरुआत में असमिया सांस्कृतिक पुनर्जागरण के सबसे प्रमुख शिल्पकारों और रचनाकारों में से एक माना जाता है।
  • वर्ष 1935 में, उन्होंने पहली असमिया फीचर फिल्म जॉयमोती(Joymoti) का निर्माण, निर्देशन और लेखन किया, जिसने असमिया सिनेमा के इतिहास की नींव रखी थी।