10वें थाईलैंड-भारत रक्षा संवाद का आयोजन

  • 18 Jun 2026

16 जून, 2026 को बैंकॉक में आयोजित ‘10वें थाईलैंड-भारत रक्षा संवाद’ (10th Thailand-India Defence Dialogue) के दौरान भारत और थाईलैंड रक्षा उत्पादन, अनुसंधान, नवाचार और क्षमता विकास के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने पर सहमत हुए।

मुख्य बिंदु

  • हिन्द-प्रशांत क्षेत्र पर ध्यान: दोनों देशों ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में उभरते सुरक्षा वातावरण पर विचारों का आदान-प्रदान किया और क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • रक्षा उद्योग सहयोग: दोनों पक्षों ने अपने-अपने रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को गहरा करने और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा देने के अवसरों तलाशे।
  • साझा सुरक्षा लक्ष्य: दोनों देशों ने संवाद, व्यावहारिक जुड़ाव और आपसी सहयोग के माध्यम से आम क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित किया।
  • रणनीतिक साझेदारी: भारत और थाईलैंड ने वर्ष 2025 में अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर उन्नत किया था, जिसने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और अधिक गति प्रदान की है।