भारत इनोवेट्स 2026 का फ्रांस में समापन

  • 18 Jun 2026

16 जून, 2026 को फ्रांस के नीस (Nice) शहर में भारत सरकार का प्रमुख अंतरराष्ट्रीय नवाचार सम्मेलन ‘भारत इनोवेट्स 2026’ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में भारत के उभरते हुए डीप-टेक नवाचार पारिस्थितिक तंत्र का शानदार प्रदर्शन किया गया।

  • इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षा, अनुसंधान और स्टार्टअप इकोसिस्टम से निकले नवाचारों को वैश्विक निवेशकों, बड़े कॉर्पोरेट्स, अनुसंधान संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना था।
  • यह सम्मेलन भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026’ के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया था, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साझा दृष्टिकोण को दर्शाता है।
  • इस सम्मेलन में विशेष रूप से चुने गए 120 भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्सऔर देश के 15 अग्रणी उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 45 प्रौद्योगिकी प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित किया गया।