बौद्ध धर्म के प्रख्यात विद्वान रॉबर्ट ए.एफ. थर्मन का निधन

  • 18 Jun 2026

16 जून, 2026 को तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध अमेरिकी विद्वान रॉबर्ट ए. एफ. थर्मन (Robert A. F. Thurman) का 84 वर्ष की आयु में वुडस्टॉक, न्यूयॉर्क में निधन हो गया।

  • प्रोफेसर थर्मन भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘पद्म श्री’ पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति थे। वे एक प्रख्यात बौद्ध विद्वान, लेखक, अनुवादक और 14वें दलाई लामा के दीर्घकालिक मित्र थे।
  • वे ‘तिब्बत हाउस यूएस’ के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे, तथा उन्होंने ‘अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज़’ के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।
  • प्रोफेसर थर्मन ने अपने लेखन, अनुवाद और शैक्षणिक शोध के माध्यम से तिब्बती बौद्ध धर्म को वैश्विक स्तर पर समझाने में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
  • उन्हें तिब्बती ‘काग्युर’ (Kagyur) से ‘विमलकीर्ति सूत्र’ का अंग्रेजी में अनुवाद करने के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है।