BRICS ने श्रम एवं रोजगार घोषणा-पत्र को अपनाया

  • 16 Jul 2026

15 जुलाई, 2026 को हैदराबाद में आयोजित ‘ब्रिक्स श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की बैठक’ में ‘श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की घोषणा-पत्र’ (BRICS Labour and Employment Ministers’ Declaration) को अपनाया गया। बैठक के दौरान ‘बिक्स कनेक्ट’ (BRICS CONNECT) पहल का शुभारंभ भी किया गया, जिसका उद्देश्य श्रम, कौशल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

मुख्य बिंदु

  • घोषणा-पत्र मेंमहिला श्रम बल की भागीदारी बढ़ाने के लिए कौशल विकास, पैतृक अवकाश, कार्यस्थल सुरक्षा तथा नेतृत्व के अवसरों पर बल दिया गया।
  • घोषणा-पत्र मेंवैश्विक दक्षिण के देशों के बीच सहयोग, पारस्परिक सीख तथा व्यावहारिक सहयोगके महत्व को पुनः रेखांकित किया गया।
  • साथ ही, BRICS सदस्य देशोंके बीच श्रम बाज़ार से जुड़ी साझा चुनौतियों का मिलकर समाधान करने पर बल दिया गया।
  • अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा विकसित किए जा रहे व्यवसाय वर्गीकरण तथा कौशल मानचित्रणमें सहयोग का समर्थन किया गया।
  • सदस्य देशों नेडिजिटल प्रौद्योगिकी तथा गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
  • भारत ने29 श्रम कानूनोंको 4 श्रम संहिताओं में समाहित करने तथा-श्रम पोर्टलपर 31.7 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण की जानकारी साझा की।