मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी

  • 16 Jul 2026

15 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹62,500 करोड़ के परिव्यय के साथ ‘मोबाइल फोन विनिर्माण योजना’ (MPMS) को मंजूरी दी। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी।

मुख्य बिंदु

  • योजना का उद्देश्यमोबाइल फोन उत्पादन बढ़ाना, घरेलू मूल्य संवर्धन, आपूर्ति शृंखला को मजबूत करना तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है।
  • योजना के माध्यम सेभारतीय ब्रांडों को बढ़ावा देकर तकनीकी आत्मनिर्भरता तथा अनुसंधान एवं विकास (R&D) को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • भारत में निर्मित मोबाइल फोन की पात्र बिक्री (Eligible Sales) पर 2.25% से 5% तक प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • प्रमुख कल-पुर्जों कीघरेलू खरीद पर 1.5% तक अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।
  • भारतीय ब्रांडों केडिजाइन एवं अनुसंधान के लिए3% अतिरिक्त प्रोत्साहनका प्रावधान किया गया है।
  • योजना अवधि में देश में लगभग ₹39 लाख करोड़ मूल्य के मोबाइल फोन उत्पादन तथा निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।
  • इस योजना से लगभग60,000 प्रत्यक्ष रोजगारसृजित होने की संभावना है।