भारतीय फार्माकोपिया आयोग तथा UPPPC के मध्य एमओयू

  • 16 Jul 2026

14 जुलाई, 2026 को भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) ने भारत के औषधि एवं चिकित्सा उपकरण क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रमोट फार्मा काउंसिल (UPPPC) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

  • इस एमओयू का उद्देश्य औषधि एवं चिकित्सा उपकरण क्षेत्र में गुणवत्ता मानकों, नियामकीय उत्कृष्टता, नवाचार तथा क्षमता निर्माणको बढ़ावा देना है।
  • यह अनुसंधान, नवाचार तथा उद्योगशैक्षणिक सहयोगको प्रोत्साहित करेगा।
  • IPC और UPPPC संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएँ तथा क्षमता निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
  • भारतीय फार्माकोपिया आयोग (IPC) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है।