भारत एवं EU द्वारा प्रौद्योगिकी साझेदारी का विस्तार

  • 16 Jul 2026

15 जुलाई, 2026 को ब्रुसेल्स में आयोजित भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) की तीसरी बैठक में दोनों पक्षों ने व्यापार, प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

मुख्य बिंदु

  • दोनों पक्षकृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग, डिजिटल पहचानतथा अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीकों में सहयोग करेंगे।
  • सेमीकॉन इंडिया 2026 के दौरान सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अनुसंधान, निवेश एवं क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त गोलमेज बैठक आयोजित की जाएगी।
  • भारत और यूरोपीय संघइलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग तकनीक एवं परीक्षण के लिए अपना पहला नवाचार केंद्र (Innovation Hub) स्थापित करेंगे।
  • सहयोग का विस्तारहरित हाइड्रोजन, बैटरी पुनर्चक्रण, समुद्री प्रदूषण निगरानी तथा नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी तक किया जाएगा।
  • दोनों पक्षों नेऔषधि, कृषि-खाद्य, स्वच्छ प्रौद्योगिकीतथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों की आपूर्ति शृंखलाओंको मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
  • डीप-टेक स्टार्टअप साझेदारी तथा प्रस्तावित ब्लू वैलीज़ पहल (Blue Valleys Initiative) के माध्यम से नवाचार, औद्योगिक समूहों और नई तकनीकों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।