भारत-बेल्जियम रणनीतिक संवाद की पहली बैठक

  • 16 Jul 2026

15 जुलाई, 2026 को भारत और बेल्जियम के मध्य ‘भारत-बेल्जियम रणनीतिक संवाद’ (India-Belgium Strategic Dialogue) की पहली बैठक आयोजित हुई। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक एवं संस्थागत सहयोग को मजबूत करना है।

मुख्य बिंदु

  • दोनों देशों नेव्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा, नवाचार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा तथा संपर्क (Connectivity) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
  • भारत नेयूरोप के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में बेल्जियम की रणनीतिक भूमिका को रेखांकित किया।
  • बेल्जियम नेव्यापार, निवेश एवं नवाचार को द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख आधार बताया।
  • सहमत पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उच्च स्तरीय बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा।
  • बैठक के साथभारत-यूरोपीय संघ व्यापार मंच (India-EU Business Forum) का भी आयोजन किया गया, जिससे व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा मिलेगा।