केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी दी

  • 16 Jul 2026

15 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में सेमीकंडक्टर डिजाइन एवं विनिर्माण पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत बनाने के लिए ₹1,27,500 करोड़ के परिव्यय के साथ सेमीकॉन 2.0 (Semicon 2.0) कार्यक्रम को मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • सेमीकॉन 2.0 का उद्देश्य सेमीकंडक्टर क्षेत्र को दीर्घकालिक सहायता प्रदान करते हुए भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाना है।
  • यह कार्यक्रम 6 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है - डिजाइन, मशीन एवं सामग्री, नए फैब (Fab) संयंत्रों की स्थापना, ATMP/OSAT (असेंबली, परीक्षण, मार्किंग एवं पैकेजिंग / आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण) उद्योग का विस्तार, तथा अनुसंधान एवं विकास (R&D)।
  • सेमीकॉन 1.0 का उद्देश्य उद्योग की स्थापना था, जबकि सेमीकॉन 2.0 के तहत भारत अपनी रणनीतिक आवश्यकताओं के लिए चिपों का स्वदेशी डिजाइनविकसित करेगा।
  • इस कार्यक्रम से लगभग₹4 लाख करोड़के निवेश आकर्षित होने तथा भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  • भारत ने इस क्षेत्र मेंअमेरिका, जापान, यूरोपीय संघ, नीदरलैंड, सिंगापुर और जर्मनीके साथ सहयोग का विस्तार किया है।