‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप

  • 13 Aug 2026

12 अगस्त, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र की पुस्तकालयों को एकीकृत करने के लिए ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया।

  • यह ऐप पद्मश्री एस. आर. रंगनाथन की जयंती के अवसर पर लॉन्च किया गया, जिसे राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक गाँव में, अधिमानतः विद्यालयों के निकट, एक पुस्तकालय स्थापित करना है, ताकि बच्चों में पढ़ने एवं सीखने की आदत को बढ़ावा दिया जा सके।
  • लगभग 63 ग्राम पुस्तकालय पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि ऐप के माध्यम से 752 पुस्तकालयों को जोड़ा गया है।