पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 1.93 लाख से अधिक नए मकानों को मंजूरी

  • 17 Oct 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 की 10वीं केंद्रीय समिति बैठक में 11 राज्यों के आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों के लिए 1.93 लाख से अधिक नए आवास स्वीकृत किए गए।

मुख्य तथ्य

  • नई स्वीकृति: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अनुसार, योजना के दूसरे चरण में 1.93 लाख से अधिक नए मकानों को मंजूरी दी गई है।
  • कुल स्वीकृत आवास: इस नई मंजूरी के साथ पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत मकानों की कुल संख्या 20 लाख से अधिक हो गई है।
  • लाभान्वित राज्य: आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 11 राज्यों में आवास स्वीकृत किए गए।
  • लक्षित लाभार्थी: इन आवासों का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के पात्र शहरी परिवारों को मिलेगा, जिससे किफायती और सुरक्षित आवास की उपलब्धता बढ़ेगी।
  • समिति की बैठक: नई दिल्ली में आयोजित समिति की 10वीं बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास विभाग के सचिव सत्येंद्र सिंह ने की।
  • क्रियान्वयन पर जोर: बैठक में आवास प्रस्तावों की समयबद्ध स्वीकृति तथा केंद्र, राज्यों और शहरी स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया गया।
  • योजना का महत्त्व: यह स्वीकृति शहरी क्षेत्रों में आवास की कमी कम करने और पात्र परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है।