शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय एयर राइफल चैम्पियनशिप 2020

  • 06 Nov 2020

  • निशानेबाजी में, भारत की विश्व की नंबर एक इलावेनिल वलारिवन ने शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय एयर राइफल चैम्पियनशिप 2020 की महिलाओं की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता बांग्लादेश निशानेबाजी खेल महासंघ (BSSF) द्वारा 18 अक्टूबर, 2020 को ऑनलाइन आयोजित की गई।

  • जापान के नाया ओकाडा ने पुरुषों की स्पर्धा में स्वर्ण जीता, जबकि भारत के शाहू तुषार माने ने रजत पदक जीता।
  • यह आयोजन 60-शॉट्स की प्रतियोगिता थी, जिसमें छ: देशों बांग्लादेश, भारत, जापान, कोरिया, इंडोनेशिया और भूटान के निशानेबाजों ने भाग लिया था।