अनुसंधानमूलकशोध में महिलाओं के लिए अवसरों को प्रोत्साहन के लिए SERB–POWER (सर्ब-पॉवर)पहलकी शुरुआत

  • 06 Nov 2020

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रीडॉ हर्षवर्धन ने SERB- POWER (महिलाओं के लिए अनुसंधान में अवसरों को प्रोत्साहन) नामक एक योजना शुरू की है।
  • SERB (सर्ब)भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक वैधानिक निकाय है, जिसे 2009 में भारत की संसद के एक अधिनियम(SERB ACT, 2008) द्वारा स्थापित किया गया था।

योजना के बारे में

  • यह योजना विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology- DST) की एक पहल है।
  • इसके दो घटक होंगे (i) सर्ब-पॉवर फेलोशिप (SERB-POWER Fellowships) (ii) सर्ब-पॉवर शोध अनुदान(SERB-POWER Research Grants)।

सर्ब-पॉवर फेलोशिप (SERB-POWER Fellowships)

  • लक्ष्य (Target):- यह 35-55 वर्ष की आयु वर्ग की महिला शोधकर्ताओं पर केंद्रित है। प्रतिवर्ष 25 महिला शोधार्थियों कोफेलोशिप प्रदान की जाएगी और किसी भी समय यह संख्या 75 से अधिक नहीं हो सकती है।
  • फेलोशिप (Fellowships):-
    • नियमित आय के अतिरिक्त15,000 रूपये / - प्रति माह
    • प्रति वर्ष10 लाख रूपये का शोध अनुदान
    • इसके आलावा90,000 रूपये / - प्रति वर्ष का अतिरिक्त ख़र्च।
  • अवधि (Duration):-बगैर किसी विस्तार की संभावना के साथ तीन वर्ष और प्रत्येक वैज्ञानिक के कैरियर में एक बार ही यह फेलोशिप उपलब्ध होगी।

सर्ब-पॉवर शोध अनुदान(SERB-POWER Research Grants)

  • यह महिला शोधकर्ताओं को निम्नलिखित दो श्रेणियों के तहत वित्त पोषण करके सशक्त करेगा:
    • स्तर-I (आईआईटी, आईआईएसईआर, आईआईएससी,एनआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और केंद्र संस्थानों की राष्ट्रीय प्रयोगशालाओंके आवेदक):तीन साल के लिए वित्त पोषण का पैमाना 60 लाख तक है।
    • स्तर-II (राज्य विश्वविद्यालयों / कॉलेजों और निजी शैक्षणिक संस्थानों के आवेदक):वित्त पोषण का पैमाना तीन साल के लिए 30 लाख तक है।

महत्व

  • यह कार्यक्रम भारतीय शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं में विभिन्न विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों में विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान के वित्तपोषण में लैंगिक असमानता को कम करने के लिए तैयार किया गया है।
  • SERB - POWER को विशेष रूप से अनुसंधान और विकास गतिविधियों में लगी भारतीय महिला वैज्ञानिकों के लिए समान पहुँच और भारित अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए अनुसंधान में संवर्धित विविधता की दिशा में संरचित प्रयास प्रदान करने के लिए डिज़ाइन (तैयार) किया गया है।
  • यह महिला वैज्ञानिकों को सशक्त करेगा तथा हमारे शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थानों में महिलाओं के अनुकूल संस्कृति की विकसित करेगा और निर्णय लेने वाले निकायों में नेतृत्व की स्थिति में अधिक महिलाओं की पहुँच सुनिश्चित करेगा।