‘बॉडी मास इंडेक्स’ विश्लेषण

  • 07 Nov 2020

5 नवंबर, 2020 को मेडिकल जर्नल 'द लांसेट' में 2019 के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) के रुझानों के संबंध में 200 देशों के 34 से अधिक वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण प्रकाशित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: बीएमआई को व्यक्ति के भार (किग्रा.) को उसकी लंबाई (मीटर) के वर्ग द्वारा विभाजित करके मापा जाता है। अर्थात बीएमआई = भार / (लंबाई2)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश 18.5 से 24.9 तक 'सामान्य' बीएमआई रेंज, 25 या अधिक को 'अधिक वजन', और 30 या अधिक के बीएमआई को 'मोटापा' के रूप में परिभाषित करते हैं।
  • वैश्विक विश्लेषण ने भारत को लड़कों के बॉडी मास इंडेक्स में 196वां तथा लड़कियों के बॉडी मास इंडेक्स में 198 वां स्थान प्रदान किया है।
  • सामान्य बीएमआई 20 से 25 के मध्य होता है। भारत के 19 साल के लड़के और लड़कियों का बीएमआई 20.1 है
  • तुलनात्मक रूप से चीन को लडकों के बीएमआई में 88वां तथा लड़कियों के बीएमआई में 119वां स्थान प्रदान किया गया गया है, इसके लड़कों का बीएमआई 23 और लड़कियों का बीएमआई 22.2 है।
  • भारतीय 19 वर्षीय बच्चों की औसत लंबाई लड़कों के लिए 166.5 सेमी. (रैंक- 180) और लड़कियों के लिए 155.2 सेमी. (रैंक-182) है।
  • भारत उन देशों के समूह में क्रमशः नीचे से 'तीसरे' और 'पांचवें' स्थान पर है जहां 19 वर्षीय लड़कियों और लड़कों का बॉडी मास इंडेक्स कम है।