यशवर्धन कुमार सिन्हा मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त

  • 07 Nov 2020

यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने 7 नवंबर, 2020 को पदभार ग्रहण किया।

  • 62 वर्षीय सिन्हा का सीआईसी के रूप में कार्यकाल लगभग तीन वर्ष का होगा।
  • पूर्व राजनयिक सिन्हा, 1 जनवरी, 2019 को सूचना आयुक्त के रूप में शामिल हुए। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में सेवाएं दी हैं।
  • एक मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति पांच साल के कार्यकाल के लिए या उनके 65 वर्ष की आयु तक के लिए होती है।