कोचीन शिपयार्ड और फिनकांटिरी में समझौता

  • 07 Nov 2020

27 अक्टूबर, 2020 को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने डिजाइन, जहाज निर्माण, जहाज की मरम्मत, समुद्री उपकरण निर्माण, प्रशिक्षण और कौशल विकास पर सहयोग करने के लिए इटली के फिनकांटिरी (Fincantieri) एस.पी.ए. के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

  • फिनकांटिरी चार महाद्वीपों में 18 शिपयार्ड संचालित करने वाला दुनिया के सबसे बड़े जहाज निर्माण समूहों में से एक है।
  • कोचीन शिपयार्ड को 1972 में भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी के रूप में निगमित किया गया था।